सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2023 का कैलेंडर जारी किया
नयी दिल्ली. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को केंद्र सरकार का सरकारी कैलेंडर जारी किया। उन्होंने कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि यह न केवल नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं उसकी भावी प्रतिबद्धताओं को प्रदर्शित करेगा बल्कि ‘‘हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाएगा।'' उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में ‘भारत सरकार कैलेंडर 2023' जारी करते हुए कहा कि ‘नया वर्ष, नये संकल्प' ध्येय वाक्य वाला देशभर में यह कैलेंडर सरकार के सभी दफ्तरों तथा पंचायती राज संस्थानों में उपलब्ध कराया जाएगा और उसमें ‘प्रगतिमान भारत' को दर्शाती हुई 12 महीनों के लिए 12 तस्वीरें हैं। केंद्र का आधिकारिक कैलेंडर कोविड-19 महामारी के कारण दो साल बाद डिजिटल और प्रत्यक्ष दोनों रूप में प्रकाशित किया गया है।


.jpg)



.jpg)

.jpg)

Leave A Comment