आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के साथ एक सौ से अधिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों और डिजिटल स्वास्थ्य ऐपलीकेशन को एकीकृत किया गया
नई दिल्ली। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के साथ एक सौ से अधिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों और डिजिटल स्वास्थ्य ऐपलीकेशन को एकीकृत किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण अपनी फ्लैगशिप योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत स्वास्थ्य कार्यक्रमों के एकीकरण के साथ इनका तेजी से विस्तार कर रहा है। इनमें ई-सुश्रुत, ई-संजीवनी ईएसआईसी, हरियाणा ई-उपचार, ए एन एम आंध्रप्रदेश और सरकारी क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के साथ-साथ निजी क्षेत्र के 33 स्वास्थ्य एप्स शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के साथ डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों का एकीकरण डिजिटल स्वास्थ्य अवसंरचना के निर्माण में उत्प्रेरक का कार्य करेगा। इसमें अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं जैसे आभा खाता, डिजिटल रूप से स्वास्थ्य रिकार्ड तक पहुंच, तत्काल ओपीडी रजिस्ट्रेशन का लाभ उठा पा रहे हैं।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment