ब्रेकिंग न्यूज़

 अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में नौ लोगों की मौत, भाजपा ने एनआईए जांच की मांग की

 कोलकाता।   पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर जिले के इगरा में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि विस्फोट ‘‘इतना जबर्दस्त था'' कि जिस आवास में यह फैक्टरी चल रही थी, वह ढह गया।
 ग्रामीणों ने कहा कि पूरा घटनास्थल ‘‘युद्ध क्षेत्र'' जैसा नजर आ रहा था और चारों तरफ लोगों के शरीर के चिथड़े पड़े थे और मलबा बिखरा हुआ था। राज्य सरकार ने इस घटना की सीआईडी जांच का आदेश दिया है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस घटना की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है और इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल-ओडिशा सीमा के पास एक गांव में एक मकान में यह अवैध पटाखा विनिर्माण इकाई चल रही थी। वहां बनाये जाने वाले पटाखे ओडिशा भेजे जाते थे। स्थानीय श्रमिक वहां काम करते थे।'' तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने कहा कि इस घटना में जान गंवाने वालों के निकटतम परिजनों को ढाई-ढाई लाख रुपये तथा घायलों को एक-एक लाख रुपये दिये जायेंगे तथा राज्य सरकार उनके इलाज का खर्च उठायेगी। एनआईए जांच की भाजपा की मांग पर बनर्जी ने कहा, ‘‘ हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। यह उनके नेताओं का जिला है, इसलिए उनके कुछ फार्मूले हैं। जांचकर्ताओं को पता लगाने दीजिए।''

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english