गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- नया संसद भवन आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक और सभी भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं की पूर्ति का केंद्र होगा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नव-निर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करते समय लोकसभा अध्यक्ष के आसन के निकट ऐतिहासिक स्वर्ण राजदंड-सेंगोल को प्रतिष्ठापित करेंगे। इस राजदंड का उपयोग 14 अगस्त 1947 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ब्रिटेन से भारतीयों को सत्ता स्थानांतरण के समय किया था। सेंगोल एक तमिल शब्द है जिसका अर्थ प्रचुर धन है और यह राजदंड वास्तविक और नैतिक नियमों का प्रतीक है। पांच फुट का सेंगोल भारतीय कला का उत्कृष्ट नमूना है। इसे प्रयागराज के संग्रहालय से लाया गया है।केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए पवित्र सेंगोल के इतिहास को स्पष्ट करते हुए बताया कि सेंगोल ने देश के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है और यह सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक बन गया है।





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment