हमारी सरकार ने कमजोर वर्गों के लिए विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनाएं बनाई हैं- अनुराग सिंह ठाकुर
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण तथा खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि हमारी सरकार ने कमजोर वर्गों के लिए विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि 48 करोड़ बैंक खाते खोले गए और उनमें दो लाख करोड़ रुपए जमा किए गए। नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर अहमदाबाद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों के लिए तीन करोड, 50 लाख पक्के मकान मुहैया कराये हैं जिनमें 75 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गये हैं। उज्ज्वला योजना के बारे में श्री ठाकुर ने बताया कि मोदी सरकार ने अब तक 31 करोड़ 36 लाख गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये हैं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के समय में हमारी सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि देश में 60 करोड़ गरीबों को पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि सरकार ने किसानों को दो करोड तीस लाख रुपये की सब्सिडी दी है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत छह हजार रुपये सीधे उनके खातों में जमा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत नौ वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने के अलावा दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। सम्मेलन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे।

.jpg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment