प्रिंटिंग प्रेस के कर्मियों, बिचौलियों ने 10-15 लाख में बेचे यूकेएसएसएससी के एक-एक प्रश्नपत्र: ईडी
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों और बिचौलियों ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को कथित तौर पर लीक किया और उन्हें लगभग 10-15 लाख रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से कई उम्मीदवारों को बेचा गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। संघीय एजेंसी ने कहा कि इस कथित परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में धनशोधन की जांच के तहत उसने मंगलवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। ईडी ने एक बयान में कहा कि उसने इन छापों के बाद लगभग 1.14 करोड़ रुपये की नकदी और बैंक जमा सहित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज तथा संपत्ति के कागजात जब्त किये हैं। ईडी ने आरोप लगाया कि लखनऊ स्थित आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के प्रश्नपत्र मुद्रित किए जा रहे थे और इसने ‘‘प्रश्नपत्र लीक में प्रमुख भूमिका निभाई थी।'' एजेंसी ने दावा किया कि कंपनी के कर्मचारियों और बिचौलियों ने लगभग 10-15 लाख रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से कई उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र बेचे थे।

.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment