केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान हुए कोरोना पॉजिटिव
-नितिन गड़करी , शिवराज सिंह, दिग्विजय सिंह, नवीन जिंदल, बैजेन्द्र कुमार ने ट्वीट कर श्री प्रधान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर कहा, कोविड- 19 के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं।

नितिन गड़करी, शिवराज सिंह, दिग्विजय सिंह, नवीन जिंदल, बैजेन्द्र कुमार ने ट्वीट कर श्री प्रधान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलते ही लोग उनके जल्द स्वास्थ लाभ की कामना के साथ उन्हें सोशल मीडिया पर संदेश भेजने लगे। केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह, जेएसपीएल के डायरेक्टर नवीन जिंदल और एनएमडीसी के पूर्व अध्यक्ष -सह-प्रबंध निदेशक एन.बैजेन्द्र कुमार ने ट्वीट कर श्री प्रधान से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

पूर्व आईएएस एन.बैजेन्द्र कुमार ने ट्वीट किया- -मेरी प्रार्थना है कि आप तेजी से स्वस्थ होकर लौटेंगे। आप अपना ध्यान रखिए सर।

गौरतलब है कि धर्मेन्द्र प्रधान दूसरे केन्द्रीय मंत्री हैं जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह में कोरोना के हल्के लक्षण देखे गए थे। उन्हें भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Leave A Comment