सतर्कता ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी से पूछताछ की
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में बुधवार को मोहाली में सतर्कता ब्यूरो के समक्ष पेश हुए। ब्यूरो चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोपों की जांच कर रहा है। इससे पहले सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों ने जून और अप्रैल में दो बार चन्नी से पूछताछ की थी। बुधवार को पूछताछ होने के बाद चन्नी ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान को आड़े हाथ लिया और उन पर अपने खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया।

.jpg)





.jpg)

.jpg)
Leave A Comment