रामविलास पासवान ने राज्यों से जल्द एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को पूरी तरह लागू करने का अनुरोध किया
नई दिल्ली। उपभोक्ता कार्य मंत्री रामविलास पासवान ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना बिना देर किए पूरी तरह लागू करने का अनुरोध किया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाददाता सम्मेलन में श्री पासवान ने कहा कि इस योजना से अब तक 24 राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश जुड़ जुके हैं। इन राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत करीब 65 करोड़ लाभार्थी राशन कार्ड के जरिए किसी भी दुकान से राशन ले रहे हैं। श्री पासवान ने आशा व्यक्त की कि शेष राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश मार्च 2021 तक इस योजना से जुड़ जाएंगे।
---
Leave A Comment