राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्वास मत हासिल किया
जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वास मत जीत लिया। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने सदन की बैठक 21 अगस्त तक स्थगित कर दी।
दो सौ सदस्यों के सदन में कांग्रेस पार्टी के 107 विधायक हैं और उसे निर्दलीय और सहयोगी दलों का समर्थन प्राप्त है। भारतीय जनता पार्टी के 72 विधायक हैं। इससे पहले, विधायी कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में विश्वास मत पेश किया जिस पर सदन में बहस हुई।
Leave A Comment