कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 72 प्रतिशत से अधिक, अब तक 3 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हुई
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 26 लाख 47 हजार 664 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 58 हजार नये मामलों का पता चला है और 9 सौ 41 लोगों की मृत्यु हुई।
देश में इस समय कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या करीब 6 लाख 76 हजार 900 है। देश में एक दिन में 57 हजार 584 मरीज ठीक होने के साथ ही कोविड-19 से ठीक होने वालों की दर 72 प्रतिशत से अधिक हो गई है। अब तक 19 लाख 19 हजार 842 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 50 हजार 921 हो गई है। मृत्यु दर भी कम होकर 1.92 प्रतिशत रह गई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में अब तक तीन करोड़ 41 हजार 400 कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। कल एक ही दिन में सात लाख 31 हजार छह सौ 97 नमूनों की जांच की ग
Leave A Comment