उत्तरप्रदेश के हापुड़ में मजदूर की डूबने से हुई मौत
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला त्यागी नगर में हुए जलभराव में बिहार के एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि दौरा पडऩे के कारण मृतक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया था। इसी दौरान जलभराव में डूबने से उसकी मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार के छपरा का निवासी सुर्दशन यादव (42) स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक किराए के मकान में रहता था। बुधवार सुबह तेज बारिश के बीच वह मजदूरी करने के लिए घर के पास मोहल्ला त्यागी नगर पहुंचा था। उन्होंने बताया कि तेज बारिश के चलते मोहल्ले में जलभराव हो गया था। इसी दौरान वह गिर गया और जलभराव में डूबने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment