क्षेत्रीय विमान संपर्क योजना उड़ान के तहत 78 नए मार्गों को मिली मंजूरी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़ान के अंतर्गत 78 नए मार्गों को मंजूरी दे दी है।
नागरिक विमानन मंत्रालय ने गुरुवार को कहा है कि इन नये मार्गों में पूर्वोत्तर के पर्वतीय क्षेत्रों, पहाड़ी राज्यों और द्वीपों को प्राथमिकता दी गई है। मंत्रालय ने कहा है कि इन मार्गों के लिए 29 चालू, 8 बंद पड़े और दो बहुत कम इस्तेमाल किये जाने वाले हवाई अड्डों का उपयोग किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि उड़े देश का आम नागरिक यानी उड़ान योजना के तहत अब तक कुल 766 मार्गों को मंजूरी दी गई है। मंत्रालय के अनुसार अब तक उसने 274 उड़ान मार्गों को चालू किया है, जिसमें 45 हवाई अड्डे और 3 हेलीपोर्ट जुड़े हैं।
------








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment