रेलवे 12 सितंबर से 80 नई यात्री रेलगाडिय़ां चलाएगा
नई दिल्ली। इस महीने की 12 तारीख से 80 नई विशेष पैसेंजर रेलगाडिय़ां शुरू की जाएंगी। रेलवे ने बताया कि रेल यात्री इन नई गाडिय़ों के लिए 10 सितंबर से आरक्षण करना शुरू कर सकते हैं। ये रेलगाडिय़ां देशभर में चल रही 230 रेलगाडिय़ों के अतिरिक्त होंगी।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि आरक्षण की मांग और प्रतीक्षा सूची पर रेलवे नजर रखे हुए है। उन्होंने और कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो और रेलगाडिय़ां बहुत जल्द शुरू की जाएंगी। श्री यादव ने बताया कि परिक्षाओं और अन्य विशेष उद्देश्यों के लिए राज्य सरकारों के विशेष अनुरोधों पर और रेलगाडिय़ां चलाई जाएंगी।
---
Leave A Comment