दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद और अहमदाबाद में सोमवार से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी
नई दिल्ली। दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद में मेट्रो सेवाएं कल फिर से शुरू होंगी। कोविड-19 के मद्देनजर यात्रियों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा फेस मास्क पहनते हुए एहतिहाती उपायों का पालन करना होगा।
पहले चरण में, दिल्ली मेट्रो दो पारियों सुबह 7 बजे से 11 बजे और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। 12 सितम्बर से मेट्रो का सामान्य परिचालन शुरू हो जाएगा। कंटेनमेंट क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन और प्रवेश-निकास द्वार बंद रहेंगे। केवल बिना लक्षण वाले लोगों को ही स्टेशनों पर प्रवेश के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। यात्रियों को स्टेशनों के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजऱ उपलब्ध कराया जाएगा।
---
Leave A Comment