संसद का मॉनसून सत्र कल से शुरू होगा
नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र कल 14 सितंबर से आरंभ हो रहा है। कोविड महामारी के मद्देनजर यह सत्र दो पालियों सुबह नौ से एक बजे और शाम को तीन बजे से सात बजे तक चलेगा। पहला दिन छोड़कर राज् यसभा की बैठक सुबह और लोकसभा की शाम को होगी।
सत्र में 47 विषय लिए जायेंगे और यह एक अक् टूबर को समाप् त होगा। सत्र में अध् यादेशों के स् थान पर ग् यारह विधेयक पेश होंगे। इनमें किसान उपज व् यापार और वाणिज् य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक -2020, भारतीय औषधि केन् द्रीय परिषद संशोधन विधेयक-2020, आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक 2020, बैंकिंग नियमन संशोधन-2020, महामारी रोग संशोधन- विधेयक-2020, और मंत्री वेतन और भत्तेे संशोधन विधेयक- 2020 शामिल हैं।
सत्र में नये विधेयक भी पेश और पारित किये जाने की संभावना है। इनमें कारखाना नियमन संशोधन विधेयक-2020, पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण संशोधन विधेयक- 2020, राष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल और सबंधिक व्यावसाय विधेयक-2020, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक-2020, विदेशी योगदान नियमन संशोधन विधेयक- 2020, बाल न्याय (बाल देखभाल और संरक्षण) संशोधन विधेयक-2020 तथा जम्मू कश्मीर राजकीय भाषा विधेयक- 2020 शामिल है।
कोविड महामारी के बीच संसद का यह पहला सत्र होगा। कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस सत्र का आयोजन किया जा रहा है। सत्र में दोनों सदनों के सदस् य दूर-दूर बैठेंगे। दीर्घा में भी परस्पर सुरक्षित दूरी के मानक का पालन किया जाएगा। सांसदों की उपस्थिति मोबाइल एप के जरिये दर्ज होगी। इस सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा और निजी विधेयक पेश नहीं किए जाएंगे। शून्यकाल होगा और अतारांकित प्रश्न पटल पर रखे जाएंगे।
Leave A Comment