देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 83.33 प्रतिशत हुई
- पिछले 24 घंटों के दौरान 80 हजार 472 कोरोना संक्रमित पाए गए
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 80 हजार 472 लोगों के संक्रमित होने के साथ ही संक्रमित लोगों का आंकड़ा 62 लाख 25 हजार 763 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि स्वस्थ लोगों की संख्या 51 लाख 87 हजार 825 होने के साथ ठीक होने की दर 83.33 प्रतिशत हो गई है।
कोविड-19 संक्रमण से एक दिन में एक हजार 179 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या 97 हजार 497 हो गई है। वर्तमान में देश में कोरोना के 9 लाख 40 हजार 441 सक्रिय मामले हैं जो कि कुल संक्रमित लोगों का 15.11 प्र्रतिशत है। मृत्युदर 1.57 प्रतिशत है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार कल कोरोना वायरस के 10 लाख 86 हजार 688 नमूनों की जांच की गई। अब तक 7 करोड़ 41 लाख 96 हजार 729 कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है।

.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment