भारत ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 31 अक्तूबर तक बढ़ाया
नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय-डी.जी.सी.ए. ने भारत में संचालित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय व्?यावसायिक यात्री उड़ानों पर लगी रोक 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय माल वाहक उड़ान और सरकार द्वारा मंजूर की गई यात्री उड़ाने जारी रहेंगी। डी.जी.सी.ए. ने कहा है कि मामले के आधार पर चयनित मार्गों पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है।
डी.जी.सी.ए. ने यह घोषणा गृह मंत्रालय के अनलॉक-5 के तहत कल जारी नये दिशा-निर्देशों के बाद की है। इन दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि सरकार की विशेष अनुमति को छोड़कर, अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों को मौजूदा नियमों के तहत मंजूरी नहीं दी गई है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment