देश में कोरोना के संक्रमित मामलों की संख्या 63 लाख से अधिक हुई
-कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 83.53 प्रतिशत हुई
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में कोविड रोगियों के स्वस्थ होने की दर 83 दशमलव पांच-तीन प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 85 हजार से अधिक कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 52 लाख 73 हजार से अधिक हो गई है। लगातार स्वस्थ होने की बढ़ रही दर से कोविड रोगियों की संख्या में कमी आई है और इस समय केवल 14.9 प्रतिशत संक्रमित है। 86 हजार 821 नये मरीजों के साथ देश में संक्रमित मामलों की संख्या 63 लाख से अधिक हो गई है।
देश में इस समय नौ लाख 40 हजार लोगों का इलाज चल रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा उठाई गई रणनीति टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढी है और मृत्यु दर में कमी आई है।
इस समय मृत्यु दर 1.56 प्रतिशत है जो विश्व में सबसे कम में से एक है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1197 लोगों की मौत के साथ ही यह संख्या बढ़कर 98 हजार 678 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों से पांच गुणा अधिक जांच की जा रही है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 14 लाख 23 हजार से अधिक जांच की गई। अब तक देश में 7 करोड़ 56 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment