बंगाल के पश्चिमी जिलों में लू चलने और गंगा क्षेत्र में बारिश की संभावना: आईएमडी
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के पश्चिमी जिलों में मंगलवार तक लू चलने तथा राज्य के गांगेय क्षेत्र में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों के शेष जिलों में मंगलवार तक दिन के दौरान गर्मी रहेगी। उसने बताया कि पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों के सभी जिलों में 20 मार्च से हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, पुरुलिया, बांकुरा और पश्चिम बर्धमान के पश्चिमी जिलों में मंगलवार तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.9 डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस अवधि के दौरान औसत दैनिक तापमान के आसपास है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment