सड़क किनारे मकान में घुसी बाइक, दो की मौत
मेदिनीनगर। झारखंड में पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे एक मकान में घुस गयी जिससे दो लोगों की मौत हो गई। पाटन थाना प्रभारी विष्णुदेव सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि हादसे में मारे गये दोनों लोग पाटन थाना क्षेत्र के ही पकरी गांव के रहने वाले थे। इनकी पहचान सींटू दुबे (14) और आनंद दुबे (30) के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गये दोनों लोगों में से एक नौंवी कक्षा का छात्र था और दूसरा निजी क्षेत्र की एक कंपनी का कर्मचारी था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों दशहरा के अवकाश के मौके पर बाइक से अपने-अपने घर लौट रहे थे।
Leave A Comment