बालाघाट के जंगल में पुलिस से मुठभेड़ तीन महिला नक्सलियों को कर दिया ढेर
बालाघाट/ बालाघाट में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। एक अन्य नक्सली भी मारा गया। मुठभेड़ शनिवार दोपहर में बिठली पुलिस चौकी क्षेत्र के पचामा दादर के जंगल में हुई। हॉक फोर्स और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि अभी भी ऑपरेशन जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस को पचामा दादर के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद फोर्स यहां भेजी गई। मुठभेड़ में मारी गई तीनों महिला नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इससे पहले 19 फरवरी को भी बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी। कान्हा के वनक्षेत्र सूपखार में रौंदा फारेस्ट कैंप के पास हुई मुठभेड़ में 4 महिला नक्सली मारी गई थीं। इनमें आशा, शीला, रंजीता और लख्खे मरावी शामिल थीं। इन पर कुल 62 लाख रुपए का इनाम था। ये 2015-16 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थीं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने नक्सिलयों को मार िगराने वाले जांबाज जवानों के साहस की प्रशंसा की है।
Leave A Comment