ब्रेकिंग न्यूज़

रक्षा मंत्री ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला वापसी पर जताई खुशी, कहा-पूरे देश को उन पर गर्व है

 नई दिल्ली।    ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने ISS (अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) पर भारत के पहले मानव मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए आज मंगलवार को पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला से बात की। रक्षा मंत्री ने उनकी वापसी पर खुशी जताई और उनके पिता से कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है। शुभांशु 18 दिन बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, “ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन से सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने न केवल अंतरिक्ष को छुआ है बल्कि भारत की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक उनकी यात्रा और वापसी केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि यह भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक गौरवपूर्ण कदम है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उन्हें अपार सफलता की कामना करता हूं।”
IAF ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा, “ये भावुक पल है, बच्चे को देखकर बहुत अच्छा लगा रहा है। उसकी यात्रा अच्छी रही और हमारी बात होती रहती थी। ईश्वर को बहुत-बहुत धन्यवाद उसका मिशन पूरा हुआ। हम सभी देशवासियों का भी धन्यवाद करते हैं। हम उसका बहुत अच्छे तरीके से स्वागत करेंगे।” उन्होंने कहा कि शुभांशु सकुशल पृथ्वी पर आ गया। हमारी यही इच्छा थी कि हमारा बच्चा सकुशल पृथ्वी पर वापस आ जाए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बच्चे को आर्शीवाद दिया और हमें बधाई दी।
शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा की कि मैं इस चीज को शब्दों में बयान नहीं कर सकती हूं। जब लैंड हो रहा था तब बस थोड़ा डर लगा था लेकिन सब अच्छे से हो गया है ईश्वर साथ में हैं, उन्होंने उसे वहां पहुंचाया था और उन्होंने ही उसे सुरक्षित लैंड कराया है। आशा शुक्ला ने कहा, “पीएम मोदी ने भी बधाई दी और हमें बहुत अच्छा लग रहा है हम इसका वर्णन नहीं कर सकते।
वहीं, शुभांशु शुक्ला की बहन शुचि मिश्रा ने कहा, “वो वापस आ गए हैं। यह पूरे देश के लिए बहुत गौरव का क्षण है, हम बहुत उत्साहितहैं।
आपको बता दें, 23 घंटे के सफर बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने कैलिफोर्निया के समुद्र पर लैंड किया। चारों एस्ट्रोनॉट एक दिन पहले शाम आईएसएस से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी पर हर्ष जताया है। उन्होंने अंतरिक्ष से धरती पर लौटने की इस यात्रा को मील का पत्थर करार दिया है।
आईएसएस पर अपने दो सप्ताह से अधिक के प्रवास के दौरान, शुभांशु शुक्ला ने कुल 310 से ज़्यादा बार पृथ्वी की परिक्रमा की और लगभग 1.3 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से 33 गुना अधिक है, जो अपने आप में एक शानदार उपलब्धि है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english