भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका।पार्टी के एक बयान के अनुसार, नवीन के साथ भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक संजय मयूख भी मौजूद थे।
बयान में कहा गया है कि गुरु गोबिंद सिंह के दो साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह तथा उनकी दादी माता गुजरी के बलिदान को याद करते हुए नेताओं ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका। मुगल काल के दौरान गुरु गोबिंद सिंह के दो ‘छोटे साजिबजादों’ की शहादत की स्मृति में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।






.jpg)

.jpeg)

Leave A Comment