मैराथन में दौड़ रहे 25 वर्षीय युवक की मौत, दिल का दौरा पड़ने का संदेह
इंदौर/इंदौर में रविवार को एक मैराथन में दौड़ रहे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) तुषार सिंह ने बताया कि 'इंदौर मैराथन' में दौड़ रहे आर्यन तोड़ी (25) इस मुकाबले की 'फिनिशिंग लाइन' से करीब 150 मीटर पहले अचेत होकर गिर गए और वहां मौजूद एक चिकित्सक ने उन्हें 'सीपीआर' (कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। 'सीपीआर' एक आपातकालीन जीवन-रक्षक प्रक्रिया है, जिसे तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रुक जाती है। उन्होंने बताया कि तोड़ी को नजदीक के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया, ''हमें पता चला है कि तोड़ी मैराथन से पहले एकदम स्वस्थ लग रहे थे। पहली नजर में लगता है कि मैराथन में दौड़ते वक्त दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। उनकी मौत की वजह की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।'' 'दिल से दौड़ें, दिल के लिए' के नारे के साथ आयोजित 'इंदौर मैराथन' के 12वें संस्करण में देशभर के सैकड़ों धावकों ने हिस्सा लिया।







.jpg)
.jpg)
Leave A Comment