भारत ने एम.आई.आर.वी. प्रणाली से लैस उन्नत अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण
नई दिल्ली। भारत ने कल ओडिसा के डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेड री-एंट्री व्हीकल (एम.आई.आर.वी.) प्रणाली से लैस उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
एम.आई.आर.वी. ऐसी तकनीक है जिससे एक ही मिसाइल कई लक्ष्यों को निशाना बना सकती है। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस मिसाइल का परीक्षण कई पेलोड के साथ किया गया, जिसका निशाना हिंद महासागर के भौगोलिक क्षेत्र में फैले विभिन्न लक्ष्यों पर था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एम.आई.आर.वी क्षमता से लैस अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ), सेना और उद्योग जगत की सराहना की है। श्री सिंह ने कहा कि बढ़ते खतरे के मद्देनजर इस उन्नत मिसाइल से देश की रक्षा तैयारियों को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।










Leave A Comment