युद्ध के प्रभाव से पार पाने के लिए विदेशी मुद्रा बचाने का संकल्प लेने का प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान
हैदराबाद।. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार लोगों को युद्ध के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के लिए प्रयास कर रही है और उन्होंने नागरिकों से चुनौतियों से पार पाने और देश की मदद करने के लिये कदम उठाने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई द्वारा यहां आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए पेट्रोल और डीजल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग, कार पूलिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिकतम उपयोग, पार्सल भेजने के लिए रेल सेवाओं का उपयोग और घर से काम करने जैसे उपायों का सुझाव दिया। मोदी ने कहा कि युद्ध के कारण पेट्रोल और उर्वरक की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जब आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव होता है, तो संकट से निपटने के विभिन्न उपायों के बावजूद मुश्किलें बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा, ''इसीलिए, वैश्विक संकट के दौरान, देश को सर्वोपरि रखते हुए, हमें संकल्प लेने होंगे।''
उन्होंने कहा, ''इसीलिए, वैश्विक संकट के दौरान, देश को सर्वोपरि रखते हुए, हमें संकल्प लेने होंगे। उन्होंने कहा, ''हमने कोरोना काल में घर से काम करना, डिजिटल माध्यम से बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंस और कई अन्य तरीके विकसित किए हैं। हम इनके अभ्यस्त हो गए हैं। इस समय की आवश्यकता है कि हम इन तरीकों को फिर से शुरू करें।'' संकट के चलते विदेशी मुद्रा बचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए मोदी ने एक वर्ष के लिए सोने की खरीद और विदेश यात्राओं को स्थगित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "हमें हर हाल में विदेशी मुद्रा बचानी होगी।" उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खाद्य तेल की खपत कम करने, रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने, प्राकृतिक खेती और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया। पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनने का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने तेलंगाना में बंगाल का उत्साह देखा। उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना के लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा, ''पश्चिम बंगाल के लोगों ने तानाशाही मॉडल को पराजित किया।"
जब उन्होंने 'अगली बार' का नारा लगाया, तो भीड़ ने 'भाजपा सरकार' कहकर जवाब दिया।
तेलंगाना के शुरुआती योगदान को याद करते हुए मोदी ने कहा कि जब भाजपा के पास केवल दो सांसद थे, तब राज्य ने एक सांसद दिया था। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता जनता की सेवा करना नहीं है, बल्कि यह विभाजनकारी और नफरत की राजनीति का अड्डा बन गई है। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस वाम से भी अधिक वामपंथी हो गई है। यानी वह एक कट्टर माओवादी बन गई है। वह मुस्लिम लीग से भी अधिक 'मुस्लिम लीगी' हो गई है।'' मोदी ने दावा किया कि लोग अब कांग्रेस को 'एमएमसी – मुस्लिम लीग, माओवादी, कांग्रेस' कहते हैं।

.jpg)



.jpg)
.jpg)


Leave A Comment