ब्रेकिंग न्यूज़

दो सरकारी बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 40 घायल

सूरत। गुजरात के सूरत जिले के बारडोली कस्बे के पास मंगलवार को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की दो बसों की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और करीब 40 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बारडोली तालुका के उवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर हुई दुर्घटना के बाद एक बस पलट गई और उसमें आग लग गई। यह मार्ग महाराष्ट्र को गुजरात से जोड़ता है। सूरत जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि एक बस सूरत से धुले जा रही थी, जबकि दूसरी बस महाराष्ट्र के चालीसगांव से सूरत आ रही थी। गढ़िया ने कहा, "बारडोली-व्यारा राजमार्ग पर, महाराष्ट्र जा रही एक बस ने एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने के बाद, बस डिवाइडर को पार कर गई और महाराष्ट्र की तरफ से आ रही दूसरी बस से टकरा गई, जिससे वह पलट गयी और सड़क किनारे एक निचले इलाके में गिर गई। उसके बाद बस में आग लग गई।" उन्होंने कहा कि पुलिस, दमकल विभाग और सूरत तथा पड़ोसी तापी जिले के अधिकारियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा, "हमने बस में फंसे कई यात्रियों को बचाया और घायलों को बारडोली अस्पताल पहुंचाया। दोनों बसों में सवार लगभग 40 लोग घायल हुए, जबकि सात लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक उस बस में सवार थे जिसमें आग लगी थी।" मुंबई में, राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा करते हुए हादसे को "बेहद दुखद और दर्दनाक" बताया। एक बयान के अनुसार, एमएसआरटीसी के अध्यक्ष ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों और एमएसआरटीसी कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सरनाइक ने कहा, "मृतकों के वारिसों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को घायल यात्रियों के लिए मुफ्त और बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english