मोदी ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर ट्रंप, अमेरिकी नागरिकों को बधाई दी
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और कानून के शासन में दोनों देशों का साझा विश्वास एवं उनके लोगों की असीम क्षमता इस मित्रता को दुनिया की भलाई के लिए एक ताकत बनाती है। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध रणनीतिक साझेदारी से भी बढ़कर हैं। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''1.4 अरब भारतीयों की ओर से, मैं राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका के लोगों को आपकी (अमेरिका की) स्वतंत्रता की ऐतिहासिक 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूं।'' उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और कानून के शासन में भारत और अमेरिका का साझा विश्वास, तथा ''हमारे लोगों की असीम क्षमता हमारी मित्रता को वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत बनाती है'' मोदी ने कहा, ''कामना करता हूं कि आने वाले 250 साल अमेरिका के लिए और भी अधिक समृद्धि, शांति एवं तरक्की लाएं तथा भारत-अमेरिका की साझेदारी को नयी ऊंचाई पर ले जाएं।'' file photo

.jpg)






.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment