ब्रेकिंग न्यूज़

मौसम विभाग ने रथयात्रा के दौरान पुरी में भारी बारिश का जताया पूर्वानुमान

भुवनेश्वर.  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में संभावित रूप से बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण रथयात्रा के दौरान तीर्थनगरी पुरी सहित ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा इस वर्ष 16 जुलाई को पुरी में आयोजित की जाएगी। इस उत्सव को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आईएमडी के दोपहर की बुलेटिन के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बांग्लादेश तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम प्रणाली के प्रभाव से बुधवार से शुक्रवार सुबह तक पुरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बुधवार सुबह तक केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और भद्रक जिलों के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान जताते हुए इन तीन जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की संभावना है और आईएमडी ने इसे देखते हुए मछुआरों को 14 से 18 जुलाई तक ओडिशा तट के आसपास एवं समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। आईएमडी ने मयूरभंज, क्योंझर, बालासोर, जाजपुर, खुर्दा, पुरी, कटक, नयागढ़, गंजाम और गजपति जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' तथा देवगढ़, सुंदरगढ़, अंगुल, बौध, ढेंकनाल, कंधमाल और रायगडा जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किये है। इसी तरह बुधवार के लिए जगतसिंहपुर जिले में 'रेड अलर्ट' और केंद्रपाड़ा, भद्रक, क्योंझर, खुर्दा, पुरी, कटक, जाजपुर, कंधमाल और नयागढ़ जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। आईएमडी ने 15 जुलाई के लिए मयूरभंज, बालासोर, देवगढ़, सुंदरगढ़, अंगुल, बौध, ढेंकनाल, गंजाम, गजपति और रायगडा जिलों के वास्ते 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इसके अलावा 16 जुलाई को केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, क्योंझर, खुर्दा, पुरी, जाजपुर, देवगढ़, सुंदरगढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा, बरगढ़, अंगुल, बौध, ढेंकनाल, गंजाम, गजपति, रायगडा, कंधमाल और नयागढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english