'इंडिया' गठबंधन ने लोकसभा अध्यक्ष की चाय पार्टी का बहिष्कार किया
नयी दिल्ली. लोकसभा के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा आयोजित पारंपरिक चाय पार्टी का कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समेत 'इंडिया' गठबंधन के सभी घटक दलों ने बहिष्कार किया, जबकि विपक्ष की एक अन्य प्रमुख पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया। सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सरकार के कई अन्य वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनके साथ ही सपा, तृणमूल कांग्रेस और अन्य कई दलों के नेताओं ने इस कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद परंपरागत रूप से लोकसभा अध्यक्ष की ओर से यह चाय पार्टी आयोजित की जाती है जिसमें प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और सत्तापक्ष के नेताओं के साथ विपक्ष के प्रमुख नेता शामिल होते हैं।









Leave A Comment