ब्रेकिंग न्यूज़

 वायुसेना 'थिएटराइजेशन' के खिलाफ नहीं: एयर चीफ मार्शल सिंह

 नयी दिल्ली. वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने शनिवार को कहा कि भारतीय वायुसेना 'थिएटराइजेशन' के खिलाफ नहीं है और वह किसी भी नयी पहल के लिए वस्तुनिष्ठ दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दे रही है, ताकि मौजूदा ढांचे में न्यूनतम व्यवधान हो। कानपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल ने मौजूदा व्यवस्था में ''बड़ा बदलाव'' नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य क्षमता को और मजबूत करने के लिए किसी दूसरे देश की नकल करने के बजाय अपनी व्यवस्था और क्षमताओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए। सरकार ने सेना के तीनों अंगों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए 2019 में 'थिएटराइजेशन' की योजना की घोषणा की थी। हालांकि, इस दिशा में अब तक कोई खास प्रगति दिखाई नहीं दी है। थिएटराइजेशन मॉडल के तहत सरकार का उद्देश्य थलसेना, वायुसेना और नौसेना की क्षमताओं को एकीकृत करना तथा युद्ध और सैन्य अभियानों के दौरान उनके संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, ''मैं यहां अपने लोगों को आश्वस्त कर सकता हूं कि वायुसेना थिएटराइजेशन के खिलाफ नहीं है, जैसा कि मीडिया में इसे पेश किया जाता है।'' एयर चीफ मार्शल ने कहा, ''वायुसेना इस बात पर जोर देती रही है कि हम इसे वस्तुनिष्ठ तरीके से देखें। हमें यह देखना चाहिए कि हमारी व्यवस्था में क्या कमियां हैं, क्या चीजें सही नहीं हैं और उन्हें दुरुस्त करने की जरूरत है। हमें कहीं और से कोई व्यवस्था अपनाने के बजाय अपनी कमियों को दूर करना चाहिए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english