सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सरकार के डिजिटल कैलेण्डर और डायरी ऐप का प्रारंभ किया
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्र्म में सरकारी डिजिटल कैलेंडर और डायरी एप की शुरूआत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकारी कैलेंडर कभी दीवारों की शोभा बढ़ाते थे, अब ये मोबाइल फोन में ही उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी में काफी परिवर्तन आया है और इस समय देशभर में 120 करोड मोबाइल फोन हैं। श्री जावडेकर ने कहा कि 70 करोड लोग देश में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके मोबाइल में कैलेंडर भी उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी दफ्तरों में अब कागज की जगह ई-फाईल के माध्यम से कामकाज हो रहा है। उन्होंने डिजिटल कैलेंडर के बारे में बताया कि यह पर्यावरण अनुकूल है। सूचना प्रसारण मंत्री ने आज केवल हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में कैलेंडर का लोकर्पण किया, लेकिन इस महीने की 11 तारीख से यह अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध होगा।
सरकारी कैलेंडर और डायरी एप, गूगल प्ले स्टोर और आईओएस एप स्टोर पर उपलब्ध रहेगा। यह एप सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन लोक और संचार ब्यूरो द्वारा तैयार किया गया है।
---


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment