पति ने वीडियो कॉल कर कहा- देखो ये मेरी गर्लफ्रेंड है, तो पत्नी ने किया ऐसा...
नई दिल्ली। गुजरात के सूरत से एक प्रताडऩा का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति की आदतों से तंग आकर फिनाइल पी लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने घटना से पहले अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर बताया था कि वह अपनी प्रेमिका के साथ है। साथ ही उसने अपनी प्रेमिका के साथ की अंतरंग तस्वीरें व वीडियो भी भेजी थी। अब पत्नी ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला सूरत के अडाजण के रेवानगर का है। यहाँ पर पीडि़ता अपने आरोपी पति मनोज के साथ रहती है। पीडि़ता ने करीब 11 साल पहले मनोज से लव मैरिज की थी। वह पेशे से केबल का छोटा कारोबारी है। पीडि़ता मायका में है। साथ ही उन दोनों के एक बेटा व बेटी भी है। पिछले दिनों ही उसे पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ भी संबंध हैं। जिसको लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ था और आरोपी मनोज ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद आरोपी मनोज व उसकी प्रेमिका उसे हर तरह से परेशान करने लगे। ऐसे में वह तंग आकर अपने मायके चली गई। इसी बीच आरोपी मनोज ने अपनी पत्नी के मोबाइल वीडियो कॉल की और उसे बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ है। साथ ही उसने अपनी पत्नी को प्रेमिका के साथ की कुछ अंतरंग फोटो व वीडियो भेजे। जिसे देखकर पत्नी परेशान हो गई और उसने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन हालत खऱाब होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जान बच गई।
इस प्रकरण में स्थानीय पुलिस ने बताया है कि अब इस मामले में पीडि़ता ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले में जांच कराई जा रही है।
-File photo










Leave A Comment