प्रियंका ने अत्तुकल मंदिर में पूजा की
तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने यहां प्रसिद्ध अत्तुकल देवी भगवती मंदिर में मंगलवार रात को पूजा की। अलप्पुझा, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम जिलों में जनसभाओं को संबोधित करने के बाद प्रियंका मंदिर गईं और वहां कुछ समय बिताया। इस दौरान उनके वतियूरकवू से यूडीएफ की उम्मीदवार वीणा थी। प्रियंका की मंदिर की यात्रा के दौरान वहां पर बड़ी संख्या में लोग थे। वे बाद में वलीयाथुरा के एक तटीय गांव में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गईं।
पोंगल पर यहां महिलाएं मैदानों, सड़कों और राजमार्गों पर दोनों किनारों पर जुटती हैं। बहरहाल, इस बार मंदिर अधिकारियों ने उत्सव के अनुष्ठानों को कम किया है और पोंगल के अनुष्ठानों को मंदिर परिसरों तक सीमित किया है। श्रद्धालुओं से घरों में ही अनुष्ठान करने को कहा गया है।






.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment