सभी कॉलेज 30 अप्रैल तक बंद
अहमदाबाद । गुजरात में कोविड-19 के मामलों में तेजी को देखते हुए रविवार को राज्य के कॉलेजों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी और निजी कॉलेजों से कहा गया है कि विद्यार्थियों को परिसर में बुलाने के बजाए ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं का संचालन करें। इस महीने के शुरू में कक्षा एक से लेकर 10 तक के विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। पिछले साल के शुरू में लॉकडाउन के बाद बंद किये गए राज्य के स्कूल और कॉलेजों को इस साल जनवरी और फरवरी में चरणबद्ध रूप से फिर से खोला गया था। गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 5400 नए मामले सामने आए जबकि 54 मरीजों की मौत हो गई।
-file photo










Leave A Comment