भारत में 12 करोड़ लोगों को टीके लगाए गए, पिछले 24 घंटे में दो लाख 34 हजार से अधिक संक्रमित
नई दिल्ली। भारत ने अब तक 12 करोड़ से भी ज्यादा कोविड के टीके लगाकर विश्व में एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में 30 लाख 4 हजार से अधिक कोविड टीके लगाए गए।
मंत्रालय ने यह भी बताया है कि पिछले 24 घंटों में देश भर में कोविड महामारी के दो लाख 34 हजार 692 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश भर में अब तक एक करोड 45 लाख से ज्यादा लोग इस महमारी की चपेट में आ चुके हैं। देश में कल इस महामारी से एक हजार 341 संक्रमितों की मौत हुई हैं। इसके साथ ही देश में इस संक्रमण से एक लाख 75 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
वर्तमान में देश में स्वस्थ होने की दर घटकर 87.23 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में एक लाख 23 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। इसने बताया है कि अब तक इस संक्रमण से कुल एक करोड़ 26 लाख से अधिक रोगी ठीक हो चुके हैं।
देश में इस समय 16 लाख 79 हजार से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है, जो कुल संक्रमित मामलों का 11.56 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद- आईसीएमआर ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न प्रयोगशालाओं में 14 लाख 95 हजार से अधिक कोविड जांच की गई है। इन्हें मिलाकर देश में अब तक 26 करोड़ 49 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है।

.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)

Leave A Comment