अंटार्कटिका गया भारतीय दल केप टाउन लौटा
नयी दिल्ली । पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अंटार्कटिका गए भारतीय अंतरिक्ष अभियान दल के सदस्य 94 दिनों में 12 हजार समुद्री मील का सफर तय कर पिछले हफ्ते सफलतापूर्वक केप टाउन लौट आए हैं। उसने कहा कि यह उपलब्धि महाद्वीप में भारत के चार दशकों के वैज्ञानिक प्रयासों का नतीजा है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तत्वावधान में अंटार्कटिका के लिये 40वां भारतीय वैज्ञानिक अभियान दल 10 अप्रैल 2021 को सफलतापूर्वक केप टाउन लौट आया है। दल ने कुछ जगह ठहराव के साथ 94 दिनों में 12000 समुद्री मील की दूरी तय की।” इसमें कहा गया कि अभियान दल में वैज्ञानिक, अभियंता, चिकित्सक और तकनीशियन शामिल थे। इन्होंने जनवरी में गोवा के मोर्गमुगाओ बंदरगाह से अंटार्कटिका के लिये सफर शुरू किया था। बयान के मुताबिक दल 27 फरवरी को अपने गंतव्य अंटार्कटिका में भारती स्टेशन और आठ मार्च को मैत्री स्टेशन पहुंचा। भारती और मैत्री भारत के दो स्थायी शोध आधार केंद्र हैं।
-file photo










Leave A Comment