चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या
बिजनौर (उप्र)। बिजनौर के धौकलपुर गांव में हत्या के आरोपी चाचा एवं भतीजे की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि धीर सिंह(50) और उसका भतीजे अंकुर(24) रविवार सुबह लगभग नौ बजे खेत से लौट रहे थे, तभी धौकलपुर गांव से कुछ दूरी पर तीन-चार हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गये। पुलिस अधिकारियों ने अभियुक्तों की तलाश के लिए चार टीम गठित की हैं।
-file photo


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment