जलाशय से महिला और उसके चार बच्चों के शव बरामद
नवादा।बिहार में नवादा जिले के रजौली थानाक्षेत्र में फुलवरिया के एक जलाशय से बुधवार को एक महिला और उसके चार बच्चों के शव बरामद किये गये। प्रभारी पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार बैसंत्री ने बताया कि इन पांचों की पहचान सिरदला थानाक्षेत्र के कसियाडीह गांव के सुनील यादव की पत्नी निर्मला देवी (32) और उनकी तीन पुत्रियों और एक पुत्र के रूप में हुई है। बच्चे आठ से बारह वर्ष के हैं । पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
File photo










Leave A Comment