16 देशों के राजदूत कश्मीर के विशेष दौरे पर पहुंचे
श्रीनगर। भारत में अमरीकी राजदूत केनेथ आई जस्टर सहित 16 देशों के राजदूतों का एक शिष्टमंडल विशेष विमान से जम्मू और कश्मीर के दो दिन के दौरे पर आज सुबह श्रीनगर पहुंचा। प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों ने शिष्टमंडल की अगवानी की।
बाद में वे प्रदेश की शीतकालीन राजधानी जम्मू जाएंगे। वे उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू के अलावा सिविल सोसायटी के सदस्यों से भी मिलेंगे।
अमरीका के अलावा बांग्लादेश, वियतनाम, नॉर्वे, मालदीव, दक्षिण कोरिया, मोरक्को और नाइजीरिया के राजनयिक इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।
Leave A Comment