दो बच्चों की निर्मम हत्या...! दो दोस्तों को घेरकर पीटा...! फिर चाकू से मार डाला...!
जंगल में मिली लाश, दोनों लापता थे, हत्यारों को नहीं मिला सुराग
मेरठ। मेरठ के किठौर इलाके में दो बच्चों की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों शनिवार की शाम से ही लापता था। सुबह जंगल में खून से लथपथ शव मिले। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल को देखकर लगता है कि पहले दोनों बच्चों को बुरी तरह से पीटा गया है और इसके बाद चाकू और नुकीले हथियार से हमला करके मार डाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सबूत जुटाने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। घटना के बाद सीओ किठौर बृजेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे।
सीओ किठौर बृजेश सिंह ने बताया कि मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी सादिक और अमन शनिवार शाम घर से निकले थे। उसके बाद दोनों किशोर अपने घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। दोनों किशोरों के शव रविवार सुबह किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव के जंगल में ईख के बाग के पास मिले।
सीओ किठौर बृजेश सिंह ने बताया कि सादिक व अमन की हत्या निर्मम तरीके से की गई है। सादिक के शरीर पर नुकीली वस्तु के निशान मिले हैं। जबकि अमन के शरीर पर चाकू के भी निशान मिले हैं। दोनों की हत्या के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। सादिक का पिता मजदूरी करता है, जबकि अमन का पिता गैस एजेंसी पर काम करता है।
सीओ किठौर बृजेश सिंह ने बताया कि सादिक व अमन के शव आम के बाग के पास पड़े मिले। दोनों के शव के बीच में करीब 25 मीटर का फासला रहा। हत्यारों ने दोनों को पहले पीटा भी है, उसके बाद मौत के घाट उतारा। दोनों ने बचाव के लिए हाथापाई भी की होगी, क्योंकि मिट्टी में भी निशान मिले हैं। अमन का शव सादिक के शव से कुछ दूरी पर मिला है। ऐसे में पुलिस मान रही है की अमन भाग निकला, जिसे घेरकर 25 मीटर दूर मारा गया। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment