2 बच्चों वाली प्रेमिका निकली कातिल..!
असीरगढ़ घूमने गए तो वापसी में लेट हो गए..! रात यहीं बिताने पर अड़ गया प्रेमी..! प्रेमिका ने गमछा से गला घोंट दिया..!
खंडवा। खंडवा में 14 दिन पहले हुई राजू की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। छैगांवमाखन टीआई अंतिम पंवार ने बताया कि राजू की प्रेमिका पर ही उसकी हत्या का आरोप है। मामले में आरोपी प्रेमिका रेखा को भी गिरफ्तार कर लिया है। 16 दिन पहले इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर चमाटी फाटे में 16 अगस्त की रात अज्ञात युवक का शव मिला। उसकी पहचान खरगोन के भीकनगांव के गांव पोई निवासी राजू (35) के रूप में हुई थी। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
छैगांवमाखन टीआई अंतिम पंवार ने बताया कि राजू और उसकी प्रेमिका आरोपी रेखा दोनों शादीशुदा हैं। चोरी-छिपे घूमने के लिए असीरगढ़ चले गए थे। लौटते समय दोनों लेट हो गए तो प्रेमी ने रात में असीरगढ़ में ही रुकने की जिद की, जबकि रेखाबाई घर जाना चाहती थी। विवाद बढऩे पर आरोपी महिला ने राजू के गले में पहले से पड़े गमछा से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर बस पकड़कर घर लौट गई। पुलिस ने राजू के परिवार वालों से पूछताछ की। पता चला कि गांव में ही रहने वाली रेखा से राजू के संबंध थे। इस पर पुलिस ने रेखा से पूछताछ की। इसी को आधार बनाकर रेखाबाई से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में वह कई बार गुमराह करती रही।
छैगांवमाखन टीआई अंतिम पंवार ने बताया कि सख्ती से पूछताछ में रेखा बाई ने अपना जुर्म कबूल लिया जिसके बाद उसे रविवार को गिरफ्तार किया। मृतक राजू के 3 लड़के व रेखाबाई की भी 2 संतानें हैं। काफी समय से दोनों में संबंध थे। चोरी-छिपे घूमने चले जाते थे।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment