इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ज्वेलरी शॉप पर छापा मारा...! 20 लाख रुपए और सोना ले गए...!
पुणे। शहर में फिल्म स्पेशल-26 की तर्ज पर लूट करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने इनकम टैक्स का अधिकारी बन एक ज्वेलरी शॉप पर छापा मारा और 20 लाख कैश और 30 ग्राम की गोल्ड ज्वेलरी अपने साथ ले गए।
डीसीपी सागर अप्टिल ने बताया कि घटना शहर के भारती विद्यापीठ इलाके में हुई है। पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता नंदकिशोर वर्मा सोने और चांदी के आभूषण बनाने का काम करते हैं। वे पुणे के लगभग सभी ज्वेलरी शॉप में अपने माल की सप्लाई करते हैं। वे जल्द ही पुणे में एक बड़ा शोरूम खोलने की तैयारी कर रहे थे, यह जानकारी आरोपी में से किसी एक को लगी और उसने फिल्मी स्टाइल में लूट की प्लानिंग की।
गुरुवार (26 अगस्त) को तकरीबन एक दर्जन लोगों ने वर्मा की फैक्ट्री पर छापा मारा था। अंदर से गेट बंद कर सभी के फोन ले लिए गए और झूठी छापेमारी कर सिर्फ गोल्ड की ज्वैलरी और फैक्ट्री में रखा कैश जब्त किया गया। हालांकि, शुरू में किसी को संदेह नहीं हुआ, लेकिन बाद में सिर्फ गोल्ड ज्वेलरी ले जाने की जानकारी मिलने के बाद फैक्ट्री के मालिक को संदेह हुआ। उन्होंने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से इसकी पुष्टि की तो पता चला कि उनकी ओर से ऐसी कोई रेड ही नहीं हुई है, इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
डीसीपी सागर अप्टिल ने बताया कि रेड करने वाले आरोपी ज्वेलरी और कैश के साथ नन्द किशोर को भी अपने साथ ले गए और कुछ दूर ले जाने के बाद उन्हें गाड़ी से उतार कर आईटी ऑफिस आने को कहा। इसके बाद पाटिल वहां पहुंचे तो मामले की सच्चाई सामने आई।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment