पत्नी ने घर लौटने से मना किया!.... क्षुब्ध पति ने लगाई फांसी!....
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो माह से रूठ कर गयी पत्नी के घर नहीं लौटने से क्षुब्ध पति ने शनिवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिला पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना स्योहारा के गांव मुंडाखेड़ी के ब्रह्म सिंह (30) की पत्नी नन्ही देवी दो माह पहले नाराज होकर अपने जीजा के घर चली गयी थी। ब्रह्म सिंह ने उसे घर लाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन वह नहीं लौटी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वह पत्नी को लाने फिर गया था, जहां दोनों में कहासुनी हो गयी। इस बात से क्षुब्ध होकर आज ब्रहम सिंह ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment