देश ने कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 73 करोड़ से अधिक टीके लगाकर नई उपलब्धि हासिल की
नई दिल्ली। देश में टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 73 करोड़ पांच लाख से अधिक कोविड टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 65 लाख 27 हजार से अधिक टीके लगाये गये।
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 32 हजार 198 मरीज ठीक हुए हैं। स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 97.49 प्रतिशत है। अब तक तीन करोड़ 23 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 33 हजार 376 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इस समय 3 लाख 91 हजार 516 लोगों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 54 करोड़ से अधिक कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है। कल 15 लाख 92 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई।
--









.jpg)
Leave A Comment