ब्रेकिंग न्यूज़

 राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रयागराज में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी

प्रयागराज।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकारें देश में न्यायिक व्यवस्था की बेहतरी के लिए न्यायपालिका के साथ मिलकर काम कर रही हैं। राष्‍ट्रपति आज प्रयागराज में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नए भवन परिसर के शिलान्यास समारोह को सम्‍बोधित कर रहे थे। समारोह में प्रधान न्यायाधीश एन वी रमना, कई वरिष्ठ न्यायाधीश, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्‍बोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि देश की न्यायपालिका में लोगों का अटूट विश्वास है, इसके बावजूद लोग अदालतों में जाने से हिचकिचाते हैं। यह स्थिति बदलनी चाहिए और यह तभी संभव होगा जब सभी हितग्राही संवेदनशील होकर मिलजुल कर कार्य करें।उच्‍चतम न्यायालय में हाल ही में महिला न्यायाधीशों को शामिल किये जाने के बारे में राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं में आमतौर पर न्यायिक विवेक के साथ अपनी गतिविधियों को करने की भी प्रवृत्ति होती है, इसलिए हमें अदालतों में महिलाओं की संख्या बढ़ानी होगी।केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने सम्‍बो‍धन में कहा कि सरकार न्यायपालिका के साथ मिलकर काम करना चाहती है और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के लिए न्याय बहुत महत्वपूर्ण है और अदालतों तथा आम आदमी के बीच की दूरी खत्म होनी चाहिए ताकि लोगों का देश की न्यायपालिका पर विश्वास बना रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english