ब्रेकिंग न्यूज़

 80 साल की उम्र भी हौसले के आड़े नहीं आई.... 4500 किलोमीटर साइकल चलाकर लद्दाख पहुंचा यह शख्स

त्रिशूर। 80 साल की उम्र में कोई इंसान 4500 किमी साइकिल चलाकर अपने लक्ष्य तक पहुंचे, तो सुनकर जरा आश्चर्य होता है, लेकिन  यह सच है और इसे कर दिखाया है  केरल के त्रिशूर निवासी जोसेटन ने।  हौसले के आगे उम्र हार गई और वे अपने 80 वें जन्मदिन पर केरल से इतना लंबा सफर तय करके लद्दाख पहुंचे। .
 सच कहें तो केरल के त्रिशूर निवासी जोसेटन के लिए शनिवार का दिन यादगार रहा जब वह पहली गिरती बर्फ के बीच लद्दाख  में हिमालय की पहाडिय़ों पर पहुंचे। जीवन के 80 साल पूरे कर चुके जोस ने केरल से लद्दाख तक 4500 किलोमीटर तक की यात्रा साइकल से पूरी की। अपने 80वें जन्मदिन पर की गई इस ऐतिहासिक यात्रा में उनके सहयोगी गोकुल पी.आर. ने साथ दिया।
जोसेटन ने बताया कि वह दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड खारदुंगला से 34 किलोमीटर दूर हैं। शनिवार को अचानक से शुरू हुई बर्फबारी की वजह से वह अभी आगे की यात्रा पूरी नहीं कर सके हैं। उनके साथ आए गोकुल 2013 में भी एक बार ऐसी यात्रा कर चुके हैं। गोकुल की पत्नी और 14 साल की बेटी फ्लाइट से लद्दाख पहुंची और फिर आगे की यात्रा उन्होंने जॉइन किया।
 त्रिशूर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से प्लंबर की पोस्ट से रिटायर हुए जोसेटन ने बताया कि उन्हें साइकिलिंग ट्रिप के दौरान स्वास्थ्य की कोई बड़ी समस्या नहीं हुई। हां, लेह पहुंचने पर ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई। लेकिन सहयोगियों ने उन्हें ऑक्सीजन की आर्टिफिशल सप्लाई मुहैया कराई। जोस ने बताया कि वह पहले भी इस तरह की यात्राएं कर चुके हैं। लेकिन यह उनके जीवन की अभी तक की सबसे लंबी यात्रा है। वे  पांचवी क्लास से ही साइकल चला रहे हैं। 
 साइक्लिंग के अलावा जोस मैराथन और स्विमिंग में भी हिस्सा लेते रहते हैं। जोस की पत्नी और 3 बच्चों में उनकी इस अचीवमेंट को लेकर उत्साह तो है, लेकिन उन्हें उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी है। जोस के साथ गए गोकुल के भाई भारतीय सेना में ब्रिगेडियर हैं, जिनकी मदद से जोस को खतरों से भरे  इलाकों और दुर्गम जगहों को पार करने में मदद मिली।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english