श्रीनगर के बाजार में आतंकी ने सरेआम सब इंसपेक्टर को गोली मारी
श्रीनगर। श्रीनगर में रविवार को एक आतंकी ने सब इंसपेक्टर को बीच बाजार गोली मार दी। पुराने श्रीनगर के खानयार इलाके में हुई इस घटना में सब इंसपेक्टर अर्शीद अहमद मीर की मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आतंकियों ने रविवार दोपहर 1.35 बजे अर्शीद को तब गोली मारी, जब वे खानयार बाजार से गुजर रहे थे। वे इसी इलाके में तैनात थे। कश्मीर के कुपवाड़ा के रहने वाले थे अर्शीद इस हमले मेें गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत श्रीनगर के सौरा इलाके के शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।









.jpg)
Leave A Comment