बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत, 10 घायल
गुमला। झारखंड के गुमला जिले में बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को डुमरटोली मोहल्ले में हुई। श्रमिक घटना के समय मिक्सचर मशीन ले जा रहे थे, तभी वह झूल रहे तार की चपेट में आ गए। घायलों को गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद इनमें से तीन को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रांची भेज दिया गया। उप संभागीय पुलिस अधिकारी मनीष चंद्र लाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
-file photo











Leave A Comment